सरकारी विद्यालय की ओर से बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक प्रतिशत प्राप्तांक प्रतिभाशाली बच्चों की निकाली रैली सरकारी स्कूल में प्रवेश का दिया संदेश
जनूथर (हरिओम मीणा) क़स्बा जनूथर के महात्मा गांधी अंग्रेजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों रैली निकाली गई।डीजे गाजे बाजे की के साथ रैली स्कूल परिसर से आरंभ हुई जो कस्बा के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।जगह जगह कस्बा के लोगों ने विद्यार्थियों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया तो वहीं स्कूली स्टाफ का माला साफा पहनाकर गुलाल के साथ अभिनन्दन किया।रैली में छोटे बच्चों से लेकर हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।रैली के दौरान गाजे बाजे में देश भक्ति के गानों पर जमकर बच्चे थिरकते नजर आये। रैली में देशभक्ति के गानों के साथ कस्बे का माहौल राष्ट्रीय पर्व का सा अहसास कराने लगा।किसी जलसे जैसे माहौल में लोगों की भीड को देख सभी की जुबां पर स्कूल की जमकर चर्चा सुनाई दी।
निजी स्कूलों में पढ़ाने के प्रति लोगों की मानसिकता में भी बदलाब नजर आया।हर अभिभावक के मन में निजी स्कूलों की किताबी स्कूली फीस जैसे तमाम खर्चों से बचाव के चलते सरकारी स्कूल में प्रवेश का रुझान भी दिखाई देखने को मिला।रैली जैसे ही विभिन्न मार्गों से होकर विद्यालय प्रांगण पहुंची की पूरन बली दिनेश भवानी शर्मा चन्द्र भान गुप्ता गिर्राज प्रसाद सैंनी प्रेम दीवान प्रसन्न कुमार गोविंद खंडेलवाल सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी की ओर से 12 वीं बोर्ड परीक्षा कला वर्ग में 95% अंक प्राप्त करने वाली छात्रा भारती पुत्री दरब सिंह जाटव 10 वीं कक्षा में कनिका सेजवाल सृष्टि शर्मा प्रिया को साफा पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य पुष्पेन्द्र कुमार अग्रवाल सहित स्कूली स्टाफ मौजूद रहा।


