सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर सख्त हुईं संभागीय आयुक्त; दो निरीक्षकों को नोटिस, नोडल अधिकारियों को फील्ड में उतर नियमित फोटो रिपोर्ट भेजने के निर्देश

Apr 16, 2026 - 19:06
 0
सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर सख्त हुईं संभागीय आयुक्त; दो निरीक्षकों को नोटिस, नोडल अधिकारियों को फील्ड में उतर नियमित फोटो रिपोर्ट भेजने के निर्देश

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) नगर निगम की वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की बजट घोषणाओं, स्वच्छता सर्वेक्षण, शहर में चल रहे विकास कार्यों तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति को लेकर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में डीसी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
संभागीय आयुक्त ने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि नगर निगम में वार्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नोडल अधिकारी प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक अपने-अपने क्षेत्र में फील्ड निरीक्षण करें तथा साफ-सफाई की स्थिति की फोटो रिपोर्ट नियमित रूप से भेजना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कचरा उठाव की व्यवस्था को समयबद्ध बनाए रखने पर जोर देते हुए लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर पेनल्टी लगाने की बात कही । साथ ही कार्य में शिथिलता बरतने पर दो सफाई निरीक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सुजान गंगा नहर की सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित नोडल अधिकारी को एजेंसी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य में सुधार लाने को कहा।
संभागीय आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शेष 14 आवासों को शीघ्र पूर्ण करने तथा पीएम स्वनिधि योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार एवं शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट डॉग्स के प्रबंधन के लिए घायल कुत्तों को समय पर उपचार, टीकाकरण एवं नसबंदी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य समय पर पूर्ण किया जाएं।

उन्होंने आरटीआई, सीएम पोर्टल, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग एवं जनसुनवाई से प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही शहरी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत श्रमिकों के भुगतान में तेजी लाने हेतु उच्च अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने को कहा।
नगर निगम आयुक्त श्रवण बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के लिए 4600 स्ट्रीट लाइट स्थापित की जा चुकी हैं, जिससे आमजन को राहत मिल रही है, जबकि शेष कार्य प्रगति पर है।
बैठक में संभागीय आयुक्त ने बजट घोषणाओं के तहत पीएम ई-बस योजना, सीसीटीवी कैमरों से सीवर लाइनों के सर्वे, गणेश मंदिर से नगला गोपाल तक मुख्य सीवरेज लाइन, वेलकम होटल से अछनेरा रोड होते हुए पुष्प वाटिका तक नाला निर्माण, एनएच-21 से पुष्प वाटिका ड्रेन तक कार्य, विमल कुंज तिराहे से पुष्प वाटिका तक ड्रेन निर्माण, रेड क्रॉस सर्कल से गोवर्धन गेट तक सड़क चौड़ीकरण, जनाना अस्पताल में पार्किंग हेतु डीपीआर व निविदा जारी करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में नगर निगम सचिव प्रताप सिंह, आरओ तेजराम मीणा, अधिशाषी अभियंता भरत एवं योगेश सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................