न्यायालयीन तामीलों के समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित

Apr 16, 2026 - 19:10
 0
न्यायालयीन तामीलों के समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित

खैरथल (हीरालाल भूरानी) न्यायालयीन तामीलों के समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला खैरथल-तिजारा रनवीर सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रकरणों में तामील प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं परिणामकारी बनाना रहा।
बैठक के दौरान तामीलों के अदम (बिना निष्पादन के) लौटाए जाने, समय पर तामील नहीं होने तथा समुचित तरीके से निष्पादन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस सम्बंध में यह भी विचार-विमर्श किया गया कि तामीलों में हो रही देरी के कारण न्यायालयीन प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब उत्पन्न हो रहा है, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित होती है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी सम्बंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए तामीलों के शीघ्र, सटीक एवं प्रभावी निष्पादन को प्राथमिकता दें, ताकि न्यायिक कार्यवाही में गति लाई जा सके। उन्होंने तामील प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा समय-सीमा के कड़ाई से पालन पर विशेष बल दिया।
 इसी क्रम में बैठक के दौरान राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” अभियान के संबंध में भी चर्चा की गई। इस अभियान का उद्देश्य सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 10 लाख विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें इससे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी प्रदान करना है। अधिकारियों द्वारा इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु आवश्यक समन्वय एवं सहयोग पर भी बल दिया गया।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने स्तर पर तामील प्रक्रिया को बेहतर बनाने हेतु सुझाव प्रस्तुत किए गए तथा यह आश्वासन दिया गया कि भविष्य में तामीलों के निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी अतुल साहू, सुश्री जया सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरथल तथा श्री प्रदीप कुमार उपनिदेशक अभियोजन खैरथल-तिजारा/भिवाड़ी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................