भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने एडीएम को दिया ज्ञापन; भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
डीग (नीरज जैन) भारतीय किसान के बैनर तले गांव बरौली चौथ, खेड़ा ब्राह्मण, सांवई, व पूंछरी के लोठा के किसानों ने जिला अध्यक्ष बाबूलाल सिनसिनवार के नेतृत्व में एलपीएस 4 योजना के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि डीग के गांव बरौली चौथ , सावई,खेड़ा ब्राह्मण और पूंछरी का लोठा गांवो के किसानों की पैतृक कृषि भूमि को विकास के नाम पर एनपीएस 4 योजना अंतर्गत किसानों से छीन कर उनके पैतृक कृषि भूमि के प्रति सदासय और सम्मान के भाव को आमूलचूल नष्ट किया जा रहा है।
जिला कलेक्टर से वार्ता के दौरान भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों व प्रभावित गांवो के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में जिला कलेक्टर को बताया की हम अपनी धरती मां को बचाने के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है ,हम अपनी कृषि भूमि की एक भी इंच जमीन एल पी एस 4 विकास के नाम पर अधिग्रहण नहीं करने देंगे। प्रतिनिधि मंडल में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व प्रभावित गांवों के बड़ी संख्या में किसान शामिल थे।
इसके बाद भारतीय किसान संघ के पदाधिकारीयों और प्रभावित गांवों के प्रतिनिधियों द्धारा गांव पूंछरी का लोठा पहुंच कर किसानो को जागरूक कर इस मुद्दे को लेकर आगे आंदोलन चलाने के लिए भारतीय किसान संघ की ग्राम इकाई समिति का गठन किया गया। नव गठित समिति में अध्यक्ष राधावल्लभ,मंत्री धीरज सिंह ,महिला प्रमुख पुष्पा शर्मा,युवा प्रमुख जगवीर सिंह तथा जितेंद्र सिंह और करण सिंह को शामिल किया है।


