उपनिरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा में ड्यूटी पर अनुपस्थित 47 कार्मिकों को नोटिस जारी

Apr 16, 2026 - 19:59
 0
उपनिरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा में ड्यूटी पर अनुपस्थित 47 कार्मिकों को नोटिस जारी
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा 5 व 6 अप्रैल को आयोजित उपनिरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा ने बताया कि परीक्षा में सभी ब्लॉक स्तर से कार्मिकों की सूचना आने के उपरान्त परीक्षा केन्द्रो पर वीक्षकों की डयूटी लगाई गयी थी। उक्त परीक्षा डयूटी में संबंधित कार्मिकों को परीक्षा दिवस से एक दिवस पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होने हेतु पांबद किया गया लेकिन कार्मिक अपनी निर्धारित डयूटी से अनुपस्थित हो गये।  सभी कार्मिक परीक्षा डयूटी में जानबूझकर परीक्षा जैसे गंभीर कार्य से अनुपस्थित हुये है। 
उन्होंने संबंधित सीबीईओ एवं मेडिकल संबंधी डयूटी अनुपस्थिति के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भरतपुर द्वारा चिकित्सा निरीक्षण उपरान्त ही अवकाश स्वीकृत करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कार्मिको द्वारा परीक्षा कार्य में उपस्थित न होना राजकार्य के प्रति उदासीनता, कर्तव्य के प्रति लापरवाही के साथ साथ राज्य सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 और संशोधित अधिनियम 2023 के प्रावधानो का स्पष्ट उल्लघंन है।
उन्होंने संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग को सभी कार्मिको के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते  हुए जिला प्रशासन एवं लोकसेवा आयोग को अवगत करवाने के निर्देश दिए है।
इनको मिले नोटिस-
अध्यापक बबीता, राजश्री बंशीवाल, मनीषा अग्रवाल, राजीव उपाध्याय, दीपकसिंह, विष्णुकुमार, मानिकादेवी, योगिता, राखी कुमारी, मोनिता शर्मा, हेमलता अग्रवाल, आशा सिंह, लक्ष्मी वन्दना, रमा कुमारी, नीरूसिंह, संयोगिता रानी, तनु अवस्थी, महेश चन्द्र शर्मा, ज्योति कुमारी, सुरेश शर्मा, लाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मिथलेश कुमारी(व्याख्याता), लोकेश कुमार, हर्षलता, उमा शर्मा, अभिषेक शर्मा, गीता शर्मा, ललित कुमार, राजीव तोमर, मिथलेश कुमारी(व.अध्या.), मानेन्द्र सिंह, प्रियंका जैन, हर्ष वर्मा, इन्द्रा जैन, सोना कुमारी बंसल, मंजू देवी, अमन सिंह, विवेक सिंह, राजेश कुमार त्रिवेदी, मीनाक्षी गुर्जर, ममता कुमारी, मनीष कुमार मीना, अनिल कुमार मीना, देव कुमारी, नेहा गुप्ता एवं सोनिया फौजदार को नोटिस जारी किये गये हैं। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................