भीलवाड़ा में 19 अप्रैल को प्रथम सामूहिक सकल हिन्दू समाज विवाह महोत्सव; वैवाहिक कार्यक्रमों का शुभारंभ, हाथधान व मेहंदी-हल्दी की रस्में सम्पन्न,

Apr 16, 2026 - 20:07
 0
भीलवाड़ा में 19 अप्रैल को प्रथम सामूहिक सकल हिन्दू समाज विवाह महोत्सव;  वैवाहिक कार्यक्रमों का शुभारंभ, हाथधान व मेहंदी-हल्दी की रस्में सम्पन्न,

भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा) श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में महन्त श्री मोहन शरण जी शास्त्री के सानिध्य में 19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाले प्रथम सामूहिक सकल हिन्दू समाज विवाह महोत्सव का आगाज बुधवार को निंबार्क आश्रम में हाथधान की रस्म के साथ हो गया।
मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी ने बताया कि विवाह समिति की सदस्याओं ने मंगल गीतों के साथ हाथ-धान की रस्म पूर्ण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद हल्दी-मेहंदी की रस्में भी उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुईं। महिलाओं ने पारंपरिक गीत “आओ सखी आओ, मुझे मेहंदी लगा दो...” गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया।
आज विवाह गीत, कल महिला संगीत का आयोजन
कार्यक्रम के तहत शुक्रवार रात्रि को निंबार्क आश्रम प्रांगण में विवाह गीत एवं भजन संध्या आयोजित की जाएगी। वहीं 18 अप्रैल को रात्रि 8 बजे ऋष्य श्रृंग संस्थान में महिला संगीत का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रहेगी।
19 अप्रैल को मुख्य विवाह समारोह, विस्तृत कार्यक्रम जारी
मुख्य विवाह समारोह 19 अप्रैल को ऋष्य श्रृंग संस्थान, हरणी महादेव मार्ग, शास्त्रीनगर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:15 बजे गणपति पूजन एवं कलश स्थापना से होगा, जिसके पश्चात 7:30 बजे अल्पाहार रखा गया है। इसके बाद प्रातः 9:15 बजे चित्रकूट धाम, नगर निगम से शोभायात्रा एवं बारात प्रस्थान करेगी। 11:15 बजे तोरण एवं बारात स्वागत, 12:15 बजे वरमाला एवं संत सम्मान समारोह आयोजित होगा।
पाणिग्रहण संस्कार व विदाई के साथ होगा समापन
दोपहर 1:15 बजे स्वरूचि भोज के पश्चात 2:15 बजे पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न होंगे। कार्यक्रम का समापन सायं 4:15 बजे विदाई समारोह के साथ किया जाएगा। यह सामूहिक विवाह महोत्सव सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अनेक जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................