प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: इंडेन गैस एजेंसी को नोटिस, जांच में खुली अनियमितताओं की पोल

Apr 17, 2026 - 18:27
 0
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: इंडेन गैस एजेंसी को नोटिस, जांच में खुली अनियमितताओं की पोल

खैरथल (हीरालाल भूरानी)। जिले में उपभोक्ताओं की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने भिवाड़ी स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के कड़े निर्देशानुसार जिला रसद अधिकारी की टीम ने एजेंसी पर छापा मारा, जहाँ भारी अव्यवस्थाएं और नियमों का उल्लंघन पाया गया।

खाली मिला गोदाम, रिकॉर्ड में हेराफेरी - प्रवर्तन निरीक्षकों की टीम ने जब एजेंसी का निरीक्षण किया, तो चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। एजेंसी के गोदाम में एक भी भरा हुआ सिलेंडर उपलब्ध नहीं था, जबकि बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे थे।

जांच में सामने आईं मुख्य कमियां:

  • सिलेंडरों का अभाव: गोदाम में सभी सिलेंडर खाली पाए गए, जो सामान्य कार्यप्रणाली के विपरीत है।

  • अभिलेखों में गड़बड़ी: स्टॉक रजिस्टर और ऑनलाइन रिकॉर्ड का मिलान नहीं हो पाया।

  • असहयोग: निरीक्षण के दौरान एजेंसी संचालकों द्वारा आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं किए गए और टीम के साथ सहयोग भी नहीं किया गया।

कलेक्टर के निर्देश पर नोटिस जारी -उपभोक्ताओं ने जांच टीम को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि उन्हें लंबे समय से गैस सिलेंडर की उपलब्धता नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए जिला रसद अधिकारी ने गैस एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................