कलियुगी मां ने नन्हीं मासूम बेटी की गला घोटकर की हत्या; मां ने हाथ काट कर किया आत्महत्या का प्रयास

Apr 17, 2026 - 18:24
 0
कलियुगी मां ने नन्हीं मासूम बेटी की गला घोटकर की हत्या; मां ने हाथ काट कर किया आत्महत्या का प्रयास

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जिसमे मां ने अपनी ही चार वर्षीय पुत्री का गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद के दोनों हाथों पर धारदार हथियार से कट कर आत्महत्या का प्रयास किया। सुबह जब परिजनों ने बच्ची को स्कूल के लिए जगाया तब घटना का पता लगा। जिस पर परिजन मां व बेटी को राजगढ़ चिकित्सालय लाये। जहां चिकित्सकों ने 4 वर्षीय गरीमा सैनी को मृत घोषित कर दिया और शीला सैनी को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया।

सूचना पर राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना जाप्ते के साथ राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचे। जहां घटना की जानकारी ली। वही मृतका चार वर्षीय गरीमा सैनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका के ताऊ सूरज सैनी ने बताया कि वह सब एक ही मकान में रहते है।

शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे उसके भाई संतोष के बच्चो को स्कूल जाने के लिए आवाज लगाई तो कई आवाज देने के बाद भी उसके भाई की पत्नी शीला ने दरवाजा खोला तो देखा की शीला के हाथ कटे हुए थे और चोंट के निशान थे। वही पर चार वर्षीय गरीमा बेहोश हालत में पड़ी हुई थी। गरीमा के गले पर निशान थे। वे दोनों माँ व बेटी को राजगढ़ चिकित्सालय लेकर आये। जहाँ चिकित्सको ने गरीमा को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि गरीमा का गला दबाकर उसकी मां ने हत्या कर दी। इस सम्बंध में सूरज सैनी ने राजगढ़ थाने में रिर्पोट देदी है। वही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................