खैरथल के तीन प्रमुख पार्कों की अब बदलेगी सूरत, नगर परिषद ने जारी किया 5 लाख का टेंडर

May 1, 2026 - 18:53
May 1, 2026 - 19:40
 0
खैरथल के तीन प्रमुख पार्कों की अब बदलेगी सूरत, नगर परिषद ने जारी किया 5 लाख का टेंडर

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) खैरथल शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से उपेक्षा और अव्यवस्था का दंश झेल रहे शहर के तीन प्रमुख पार्कों के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है। नगर परिषद ने पार्कों के नियमित रखरखाव और सुधार कार्य के लिए करीब 5 लाख रुपये सालाना का टेंडर जारी कर दिया है।

इन पार्कों का होगा कायाकल्प: नगर परिषद की इस योजना के तहत शहर के हनुमान पहाड़ी पार्क, खातीवाला मोहल्ला पार्क और सहजमल पहाड़ी पार्क को शामिल किया गया है। चयनित एजेंसी इन पार्कों में नियमित सफाई, हरियाली संरक्षण, नए पौधों का रोपण और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। साथ ही, पार्कों में टूटे हुए पाथवे, जर्जर बेंचों और खराब लाइटिंग सिस्टम को भी दुरुस्त किया जाएगा। पार्कों की वर्तमान स्थिति एक नजर में:- 

  • हनुमान पहाड़ी पार्कः-  इसे 2016 में 25 लाख की लागत से विकसित किया गया और 2021 में 5 लाख खर्च कर ओपन जिम व फुटपाथ बनाया गया, वहां आज कुर्सियां टूटी हैं और सफाई का अभाव है।

  • खातीवाला मोहल्ला पार्कः- 2014 में चारदीवारी और 2021 में 20 लाख रुपए खर्च कर सुविधाएं जोड़ी गई थीं, लेकिन वर्तमान में यहां उपकरण गायब हैं और कचरे के ढेर लगे हैं।

  • सहजमल पहाड़ी पार्क: -  25 लाख की लागत से बना सहजमल पहाड़ी पार्क सबसे ज्यादा उपेक्षित है। यहां कटीली झाड़ियां उग आई हैं और शौचालय व पौधे पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। देखरेख के अभाव में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को टहलने में भारी परेशानी हो रही थी।

नगर परिषद खैरथल के आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि शहर के तीनों पार्कों के रखरखाव के लिए 5 लाख रुपये का टेंडर लगा दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य युद्ध स्तर पर शुरू होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि शहर के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को टहलने के लिए स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................