गोविन्दगढ़ थाना पथराव मामला: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 28 अन्य हिरासत में

May 7, 2026 - 20:29
 0
गोविन्दगढ़ थाना पथराव मामला: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 28 अन्य हिरासत में

गोविन्दगढ़, (अलवर) कानून को हाथ में लेने और पुलिस थाने पर पथराव करने वाले अराजक तत्वों को अलवर पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया है। गोविंदगढ़ थाने पर हुई दुस्साहसिक पथराव की घटना का चंद घंटों में खुलासा करते हुए पुलिस ने 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शांति भंग करने के आरोप में 28 अन्य लोगों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। पुलिस ने उपद्रवियों की 7 मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।

​बुलेट का 'पटाखा' पड़ा भारी, थाने को बनाया निशाना

​घटना की शुरुआत बुधवार रात करीब 11 बजे हुई। पुलिस ने 'मॉडिफाइड साइलेंसर' से पटाखे छोड़ने वाली एक बुलेट बाइक (DL3SED8822) को जब्त किया था। इसी बात से  आरोपी अजीत सिंह अपने साथ 50-60 लोगों की भीड़ लेकर थाने पहुंच गया। जब पुलिस ने नियम कायदों का हवाला दिया। तो इन उपद्रवियों ने बाहर निकलकर थाने पर पथराव शुरू कर दिया।

​लहूलुहान हुए पुलिसकर्मी, पर नहीं डिगा हौसला

​इस  हमले में थानाधिकारी धर्मसिंह सहित एएसआई बलबीर सिंह और धीरेन्द्र सिंह, भरत सिंह कॉन्स्टेबल चोटिल हुए हैं। पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। एसपी सुधीर चौधरी के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा और धड़पकड़ शुरू की।

​गिरफ्तार मुख्य आरोपी: ​पुलिस ने जिन चार मुख्य आरोपियों को दबोचा है, वे सभी गोविंदगढ़ के ही निवासी हैं:

  • ​सुखजीत सिंह (20): निवासी हनुमान कॉलोनी
  • ​विक्रम सिंह (24): निवासी अनाज मंडी के पास
  • ​रोनकी सिंह (19): निवासी गुरुनानक कॉलोनी
  • ​अर्जुन सिंह (21): निवासी वार्ड नंबर 14

​पुलिस की चेतावनी: कानून से खिलवाड़ पड़ेगा महंगा

  • ​पुलिस ने इस मामले में धारा 121(1), 132, 127(2) और SC/ST एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला।  फिलहाल कस्बे में स्थिति सामान्य है ।लेकिन पुलिस की पैनी नजर हर गतिविधि पर बनी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................