कृषक ध्रुवसिंह अब खेतों की तारबंदी कर आवारा पशुओं से पा सकेगा निजात

May 10, 2026 - 21:01
 0
कृषक ध्रुवसिंह अब खेतों की तारबंदी कर आवारा पशुओं से पा सकेगा निजात

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान के तहत पंचायत समिति बयाना की ग्राम पंचायत बागरैन में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
अभियान के दौरान आयोजित शिविर में बागरैन निवासी ध्रुव सिंह पुत्र लाखन सिंह ने संबंधित कृषि अधिकारी को अपनी समस्या बताई। ध्रुव सिंह ने बताया कि खेतों में आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से बहुत परेशान है। शिविर में कृषि अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की संचालित योजना तारबंदी की जानकारी दी गई। लाभार्थी ध्रुव सिंह द्वारा बताई गई समस्या पर कृषि पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार ने राज्य सरकार से मिलने वाले अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर तारबंदी के लिए समस्त दस्तावेजों की मौके पर पूर्ति करवाई। ध्रुवसिंह ने कहा कि अब मैं अपने खेतों की तारबंदी करवा सकूंगा जिससे अब मुझे आवारा पशुआंे से होने वाले नुकसान से राहत मिल सकेगी। लाभार्थी ध्रुव सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं कृषि विभाग का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................