शराब के नशे में विवाद के बाद युवक पर जानलेवा हमला, चार लोग गंभीर घायल, दो गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर

May 10, 2026 - 21:09
 0
शराब के नशे में विवाद के बाद युवक पर जानलेवा हमला, चार लोग गंभीर घायल,  दो गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर

तखतगढ़ (पाली/बरकत खान)। कस्बे के खारसियास गौरव पथ रोड निवासी एक युवक और उसके परिजनों पर शराब के नशे में जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने लोहे के सरियों और रॉड से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया है।

  • गाली-गलौज और धमकियों से शुरू हुआ विवाद:

प्रार्थी मुकेश कुमार पुत्र बाबूलाल मीणा ने पुलिस थाना तखतगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी रमेश कुमार मीणा (निवासी दुजाना) ने 8 मई की रात उसे और उसके भाई जितेंद्र को फोन पर अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी का आरोप है कि मुख्य आरोपी रमेश कुमार आदतन झगड़ालू है और अवैध वसूली व मारपीट जैसे कार्यों में संलिप्त रहता है।

  • घर में घुसकर की तोड़फोड़:

रिपोर्ट के अनुसार, 9 मई को दोपहर करीब 3 बजे आरोपी रमेश अपने साथी भगाराम, श्रवण, सुरेश, कानाराम, अरविंद, चैनाराम और 5-6 अन्य लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर मुकेश के घर में घुस गया। घर पर मुकेश के न मिलने पर आरोपियों ने वहां तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ अभद्रता की।

  • हाईवे पर घेराबंदी कर किया हमला:

आरोपी इसके बाद नेशनल हाईवे 325 पर एकत्रित हो गए। जब बाबूलाल, जितेंद्र और मांगीलाल, मुकेश को लेने दुजाना की ओर जा रहे थे, तब आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर लोहे के सरियों और रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पुराराम पर भी आरोपियों ने प्राणघातक हमला किया।

 इस हमले में बाबूलाल, जितेंद्र, मांगीलाल और पुराराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सुमेरपुर भेजा गया, जहाँ से पुराराम मीणा और जितेंद्र मीणा की गंभीर स्थिति (सिर में चोट) को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर अहमदाबाद रेफर कर दिया गया है।

पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर तखतगढ़ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 189(2), 329(3), 324(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल पदमाराम द्वारा की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................