मकराना टेन्ट डीलर एसोसिएशन के सचिव की माता के निधन पर संभाग व जिला पदाधिकारियों ने व्यक्त किया शोक
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। अजमेर संभाग के डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना तहसील के टेन्ट डीलर एसोसिएशन के सचिव जनाब अब्दुल रशीद ख़लीफ़ा की वालिदा (माताजी) के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए एसोसिएशन के प्रांतीय, संभाग व जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने उनके मकराना स्थित निवास स्थान पर पहुँचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दुःख की इस घड़ी में ढांढस बंधाने हेतु अजमेर संभाग अध्यक्ष मोहम्मद अज़ीम (अज्जू भाई) एवं संभाग कोषाध्यक्ष अनूप ऐरी विशेष रूप से मकराना पहुँचे। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव इमरान भाई (राजा बाबू), डीडवाना-कुचामन जिला अध्यक्ष मोहम्मद साजिद, जिला कोषाध्यक्ष श्रीनिवासन, इमरान गौरी, ओम तथा कुचामन से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल व सदस्य अनुराग भी मौजूद रहे।
शोक व्यक्त करने वालों में स्थानीय व आस-पास की तहसीलों के पदाधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मौलासर से तहसील अध्यक्ष इदरीस भाई, दुलाराम पुनिया, विनोदएवं शर्मा बोरावड व मकराना से तहसील अध्यक्ष हनुमान राम मुंडेल, मकराना अध्यक्ष भाई मोहम्मद इक़बाल, हाजी मोइनुद्दीन, सहसचिव राहुल सैनी, कोषाध्यक्ष भागीरथ वैष्णव व अन्य सम्मानित सदस्य शामिल थे। सभी उपस्थित सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।


