विधालय में जरूरतमंद विधार्थियो को स्कूल बैग वितरित
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
कस्बे के पटायरी की डूंगरी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय में एक निजी फाइनेंस बैंक की ओर से कक्षा 1 से 5 तक के जरूरतमंद विधार्थियो को स्कूल बैग वितरित किये। संस्था प्रधान रेशमा मीना ने निजी फाइनेंस बैंक की ओर से सामाजिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सराहना की। बैंक के क्रेडिट मैनेजर अल्केश भगत ने कहा कि फाइनेंस बैंक हमेशा से जरूरतमंदों को आवश्यकता की चीजें उपलब्ध करवाता है। इस अवसर पर महेंद्र सिंह गुर्जर, अल्केश भगत, डालचंद मीना, गोपाल जागा, सोनू सैनी, पायलेट सैनी, अध्यापिका सुमन गुप्ता, कविता मीना मौजूद रही।

