जिला कलक्टर ने पथैना में ग्रामीण सेवा शिविर व भुसावर के शहरी शिविर का किया निरीक्षण; पात्रजनों को पट्टे वितरित कर किया पौधारोपण

Jun 16, 2026 - 19:53
 0
जिला कलक्टर ने पथैना में ग्रामीण सेवा शिविर व भुसावर के शहरी शिविर का किया निरीक्षण; पात्रजनों को पट्टे वितरित कर किया पौधारोपण

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों की व्यवस्थाओं एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लेने के लिए जिला कलक्टर कमर चौधरी मंगलवार को शहरी शिविर नगरपालिका भुसावर तथा उपखंड के पथैना ग्राम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर आमजन की समस्या निराकरण, योजनाओं से लाभान्वित किए जा रहे नागरिकों एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराना है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लाभान्वित किए गए पात्रजनों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र, आवासीय पट्टांे का वितरण किया। पट्टे प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसके लिए विशेष अभियान चलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने शिविर में प्राप्त विभिन्न प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिकतम लोगों को लाभान्वित करें। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का सत्यापन करने, खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों, विभागीय अनुदान योजनाओं के पात्र जनों के आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करवाने के निर्देश दिए। 
जिला कलक्टर ने शिविर स्थल पर पौधारोपण भी किया तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।
उन्होंने नगपालिका भुसावर में 2 आवासीय पट्टे, 2 नाम हस्तान्तरण के पत्र प्रदान किए। पैथना में 7 आपसी सहमती से विभाजन, 60 राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धीपत्र तथा 50 मूल निवास, जाति प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा, विकास अधिकारी गिर्राज प्रसाद बुनकर, तहसीलदार व नगरपालिका भुसावर ईओ अभयराज सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है