संभागीय आयुक्त द्वारा एसआईआर का भरतपुर एवं नदबई में किया निरीक्षण
एसआईआर संबन्धी कार्य पारदर्शिता से समयबद्ध पूरा किया जाये-संभागीय आयुक्त
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने मंगलवार को जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भरतपुर एवं नदबई में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने मैपिंग से शेष रहे मतदाताओं की जानकारी लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने एआरओ द्वारा जारी किये गये नोटिसों को समयबद्व रूप से तामील करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैंपिग से शेष रहे मतदाताओं को अधिसूचित दस्तावेजों की जानकारी दी जाकर चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में बतायें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ के पास फार्म संख्या 6 की पर्याप्त की उपलब्ध्ता रखने एवं नये मतदाताओं से फार्म नं. 6 के साथ ऐनेक्जर-4 भी लिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
संभागीय आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान बूथों पर उपस्थित राजनैतिक दलों के बीएलए एवं आमजन से विशेष गहन पुनरीक्षण की पारदर्शिता एवं बीएलओ की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। सभी बूथों पर बीएलए एवं आमजन द्वारा बताया कि बीएलओं ने पूर्ण पारदर्शिता के साथ एसआईआर के कार्य पूरे किये है। आम मतदाताओं की मैपिंग से लेकर आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता में सक्रिय सहयोग प्रदान किया है।
संभागीय आयुक्त ने भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ 264 नगला तेरहियां एवं 265 झीलरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भाग संख्या 264 के बीएलओ भूपेन्द्र सिंह एवं 265 के बीएलओ सतेन्द्र कुमार उपस्थित मिले। विधानसभा क्षेत्र नदबई के बूथ संख्या 219 एवं 220 महुआ का निरीक्षण किया गया जिस पर बीएलओ राजवीर एवं रविकान्त उपस्थित मिले।
निरीक्षण के दौरान भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भारती गुप्ता, नदबई विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सचिन यादव एवं तहसीलदार निर्वाचन ताराचन्द सैनी भी उपस्थित रहे। राजनीतिक दलों के द्वारा नियुक्त बीएलए एवं आम जनता भी उपस्थित रही जिनकी उपस्थिति में विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में चर्चा की गई।

