इंसाफ मिलने तक गंगा में विसर्जित नहीं होंगी नीट छात्र प्रदीप मेघवाल की अस्थियां; संघर्ष समिति ने सीजेपी सुप्रीमो अभिजीत दीपके से की मुलाकात

Jun 16, 2026 - 20:22
 0
इंसाफ मिलने तक गंगा में विसर्जित नहीं होंगी नीट छात्र प्रदीप मेघवाल की अस्थियां; संघर्ष समिति ने सीजेपी सुप्रीमो अभिजीत दीपके से की मुलाकात

जयपुर (सुमेर सिंह राव) नीट (NEET) छात्र स्वर्गीय प्रदीप मेघवाल के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को राजधानी के शहीद स्मारक पर माहौल उस समय भावुक और तनावपूर्ण हो गया, जब संघर्ष समिति के प्रमुख लोग छात्र के फोटो चित्र और अस्थि कलश के साथ प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। परिजनों ने संकल्प लिया है कि जब तक प्रदीप को पूरी तरह इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक उसकी अस्थियों का गंगा में विसर्जन नहीं किया जाएगा। सरकार को इस संबंध में पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन भी भेजा गया है।

  • शहीद स्मारक पर उमड़ा आक्रोश, मंच पर रखा अस्थि कलश

शहर के एमआई रोड स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा एवं बहुजन मुक्ति मोर्चा के युवा अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पोंख, गुढ़ा बावनी के बांडिया नाला निवासी नीट स्टूडेंट प्रदीप मेघवाल के चित्र और अस्थि कलश के साथ नारेबाजी करते हुए वहां पहुंचे।

सीजेपी के फाउंडर और सुप्रीमो अभिजीत दीपके ने तुरंत नीट छात्र प्रदीप मेघवाल की तस्वीर को मंच के सामने ससम्मान लगवाया और अस्थि कलश को स्थापित करवाया। इस दौरान भावुक होते हुए दीपके ने प्रदीप के पिता राजेश मेघवाल और बहन बबीता को गले लगाकर ढांढस बंधाया।

  • 20 जून को जंतर-मंतर पर गूंजेगी न्याय की मांग

अभिजीत दीपके ने अपने उद्बोधन में बार-बार दोहराया कि प्रदीप मेघवाल को इंसाफ दिलाने के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन में प्रदीप मेघवाल के इस प्रकरण को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा और केंद्र सरकार तक आवाज पहुंचाई जाएगी।

  • विनोबा भावे भवन में हुई दो घंटे लंबी रणनीति बैठक

शहीद स्मारक पर प्रदर्शन से पहले राजस्थान विश्वविद्यालय के पास स्थित विनोबा भावे भवन में सीजेपी सुप्रीमो अभिजीत दीपके और संघर्ष समिति के सदस्यों के बीच करीब दो घंटे तक गहन चर्चा हुई। इस बैठक में आंदोलन की आगामी रूपरेखा तैयार की गई।

इस दौरान आदिवासी नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा, संवैधानिक विचार मंच के संस्थापक गीगराज जोडली, सीजेपी के समन्वयक आशुतोष मीणा, बहुजन मुक्ति मोर्चा के युवा अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पोंख, गुढ़ा बावनी के पूर्व सरपंच दारा सिंह मेघवंशी, टोडी गुढ़ा के पंचायत समिति सदस्य सुरेश पाल मेघवाल, संजय शर्मा सहित मृतक छात्र के पिता राजेश मेघवाल, बहन बबीता और समाज के कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है