उदयपुरवाटी शहरी सेवा शिविर का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे

Jun 18, 2026 - 19:26
 0
उदयपुरवाटी शहरी सेवा शिविर का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)  राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविरों के तहत गुरुवार को नगर पालिका उदयपुरवाटी में आयोजित शिविर का जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अरुण गर्ग ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जिला कलेक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों और आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने चार लाभार्थियों को भूमि पट्टे वितरित किए। साथ ही पट्टों से संबंधित नए आवेदनों की प्रगति की भी समीक्षा की। शिविर में चार नए पट्टा आवेदन प्राप्त हुए तथा चार पट्टे जारी किए गए।

सहायक शिविर प्रभारी रामावतार सैनी ने बताया कि शिविर में गुरुवार को जन्म-मृत्यु पंजीकरण के 9, विवाह पंजीयन के 2, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 12, खाद्य सुरक्षा योजना के 6 तथा राशन कार्ड संबंधी 2 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार जे.आर. कूड़ी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तौफिक अहमद, पूर्व पार्षद तेजस छीपा, डॉ. प्रताप कुमावत, महेंद्र सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................