नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, एनटीए की गाइड लाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाऐं समयबद्ध करें - जिला कलक्टर

Jun 18, 2026 - 19:28
 0
नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, एनटीए की गाइड लाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाऐं समयबद्ध करें - जिला कलक्टर

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट 2026 पुनः परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीना सहित संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। 
जिला कलक्टर ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की गरिमा एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए एनटीए की गाइड लाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाऐं समयबद्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अनुचित गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों पर दो स्तरीय फ्रिस्किंग व्यवस्था लागू रहेगी, प्रथम स्तर पर पुलिस के प्रशिक्षित कार्मिकों द्वारा जांच की जाएगी, द्वितीय स्तर पर एनटीए द्वारा नियुक्त एजेंसी आधुनिक उपकरणों की सहायता से अभ्यर्थियों की जांच करेगी, जिससे किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक अथवा गोपनीय डिवाइस की पहचान की जा सके। 
जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को परीक्षा दिवस पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्बाध रहे तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बैकअप व्यवस्था उपलब्ध रहे। सभी 17 परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे, जो परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी रखेंगे तथा किसी भी स्थिति में त्वरित निर्णय सुनिश्चित करेंगे। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में वीडियोग्राफी, जनरेटर एवं वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, वीक्षक एवं केन्द्राधीक्षकों की गतिविधियों, प्रश्नपत्र पैकेट खोलने एवं सीलिंग प्रक्रिया सहित समस्त महत्वपूर्ण गतिविधियों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा केन्दों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतें, सभी अधिकारी एनटीए के निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन एवं नोड़ल अधिकारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 4072 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे, जिनके लिए 17 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्राधीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो राजपत्रित अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि 21 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से सांय 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। पुलिस नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मेन्द्र यादव ने परीक्षा केन्दों की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र गोपालिया, आरसीएचओ डॉ. अमरसिंह सैनी सहित संबन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................