मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत भुसावर के कमालपुरा की कमला को मिली बीमा पॉलिसी

Jun 24, 2026 - 19:57
 0
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत भुसावर के कमालपुरा की कमला को मिली बीमा पॉलिसी
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। पंचायत समिति भुसावर की ग्राम पंचायत कमालपुरा में बुधवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थी कमला पत्नि छतर सिंह के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
ग्राम पंचायत कमालपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में कमालपुरा निवासी कमला ने बताया कि अपनी 10 भैंडो का बीमा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत करवाया। शिविर में कमला ने उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा के समक्ष समस्या प्रस्तुत की और उपखण्ड अधिकारी के निर्देशन में पशुपालन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बीमा प्रक्रिया पूरी की गई और लाभार्थी कमला को बीमा पॉलिसी प्रदान कर साथ ही इन भैंडो को कुछ होता हैं तो 50 हजार रुपये की सहायता राशि उनके खाते में प्रदान की जाएगी। इस सहायता राशि से कमला को आर्थिक संबल मिला और वे अपने पशुपालन कार्य को पुनः सुचारु रूप से शुरू कर पाएगी।
लाभार्थी कमला ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिए अत्यंत लाभकारी है और संकट के समय बड़ी सहायता प्रदान करती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है