खैरथल में 317वे.विशाल नि:शुल्क नेत्र मेडिकल शिविर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के 28 मरीजों को किया चिन्हित

Jun 25, 2026 - 19:29
 0
खैरथल में 317वे.विशाल नि:शुल्क नेत्र मेडिकल शिविर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के 28 मरीजों को किया चिन्हित

खैरथल  (हीरालाल भूरानी)  जीव कल्याण सेवा समिति (रजि.) व सहाय हॉस्पिटल के तत्वाधान में आगामी 25 जून 2026 (गुरुवार) को एक विशाल नि:शुल्क नेत्र एवं मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया यह शिविर परम पूज्य संत हिरदाराम साहिब एवं स्वामी संत सिद्ध भाऊ के आशीर्वाद, प्रेरणा व मार्गदर्शन से अर्जुन हॉस्पिटल 40 फुटा रोड, खैरथल में आयोजित किया गया।

शिविर  के महासचिव राजकुमार केसवानी ने बताया शिविर में सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर के जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा 190 लोगों की निशुल्क आँखों की जांच कर दवाइयां और 85 लोगों को नजर के चश्मे वितरित किए गए जांच के दौरान 28 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया पाया सभी मरीजों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया जाएगा जहां सुप्रसिद्ध डॉ. सहाय एवं उनकी सहयोगी टीम द्वारा मरीजों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा मरीजों के रहने, खाने-पीने और आने-जाने की संपूर्ण व्यवस्था पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी।

 शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जमनादास आहूजा ने 15 मरीजों को अपने निशुल्क सेवाएं प्रदान की शिविर में कम सुनने वाले 02 जरूरतमंद मरीजों को कान की मशीन निशुल्क दी गई सेवाकर्ता कशिश बोदवानी ने जानकारी दी कि नेत्र जांच के साथ-साथ इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ: डॉ. बबीता द्वारा महिलाओं से संबंधित बीमारियों की नि:शुल्क जांच व परामर्श दिया गया !दंत रोग विशेषज्ञ: डॉ. जमुना दास आहूजा जी ने अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की!विशेषज्ञ सहयोग: हेल्थ केयर विशेषज्ञ गीत गुप्ता, रूबी गुप्ता, सपना गुप्ता ने भी शिविर में अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है