ऑनलाइन लेबर चौक एवं श्रम सेतु मोबाइल ऐप के माध्यम से निर्माण श्रमिकों का पंजीयन अभियान आयोजित

Jul 15, 2026 - 18:44
 0
ऑनलाइन लेबर चौक एवं श्रम सेतु मोबाइल ऐप के माध्यम से निर्माण श्रमिकों का पंजीयन अभियान आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) अतिरिक्त श्रम आयुक्त, श्रम विभाग एवं कार्यालय संभागीय श्रम आयुक्त, भरतपुर के तत्वावधान में आज लक्ष्मण मंदिर लेबर चौक पर निर्माण श्रमिकों के लिए जागरूकता एवं पंजीयन अभियान आयोजित किया गया।
श्रम कल्याण अधिकारी सुनीता सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान निर्माण श्रमिकों को ऑनलाईन लेबर चौक एव श्रम सेतु मोबाइल एप की विशेषताओं एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर ही श्रमिकों के मोबाइल फोन में दोनों मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाकर उनका पंजीयन कराया गया तथा ऐप के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई।
अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों मोबाइल ऐप्स के माध्यम से निर्माण श्रमिक स्वयं श्रम विभाग में सरलता एवं पारदर्शिता के साथ पंजीयन करा सकते हैं तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे ऑनलाईन लेबर चौक एव श्रम सेतु मोबाइल एप का अधिकाधिक उपयोग कर अपना पंजीयन कराएं तथा विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है