वीएमओयू में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन; डिजिटल सामग्री चुनने पर फीस में 15% छूट

Jul 15, 2026 - 18:49
 0
वीएमओयू में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन; डिजिटल सामग्री चुनने पर फीस में 15% छूट

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू), कोटा द्वारा अकादमिक सत्र जुलाई 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.एल. वर्मा के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा से वंचित और दूर-दराज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा प्रणाली से जोड़ने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत विद्यार्थी यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट सहित सभी पाठ्यक्रमों के लिए वीएमओयू के पोर्टल पर 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लागू हुई सेमेस्टर प्रणाली, विवरणिका पढ़ना जरूरी

क्षेत्रीय केन्द्र, भरतपुर के निदेशक डॉ. जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाण-पत्र सहित अधिकांश पाठ्यक्रमों में इस सत्र से सेमेस्टर प्रणाली लागू की जा चुकी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक विवरणिका (Prospectus) का अच्छी तरह अध्ययन अवश्य कर लें। आवेदन शुल्क ई-मित्र, नेट बैंकिग या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

डिजिटल पढ़ाई पर छूट और महिलाओं के लिए मुफ्त शिक्षा

क्षेत्रीय केन्द्र के सहायक कुलसचिव एस.बी. सिंह ने बताया कि जो विद्यार्थी पढ़ाई के लिए हार्ड कॉपी (किताबों) के स्थान पर डिजिटल अध्ययन सामग्री (E-Books) का विकल्प चुनेंगे, उन्हें पाठ्यपुस्तक शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, राज्य सरकार की नीति के तहत महिला विद्यार्थियों की पूरी फीस का पुनर्भरण किया जाएगा, जिससे उन्हें निःशुल्क उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। साथ ही, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के विद्यार्थियों को नियमानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति की सुविधा भी मिलेगी।

रोजगारोन्मुखी और पारंपरिक पाठ्यक्रमों की भरमार

विश्वविद्यालय में पारंपरिक विषयों जैसे बीए, बीएससी, बीजे, बीएलआईएस और पीजी में हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजस्थानी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, पुलिस प्रशासन, शिक्षा, एमकॉम, एमबीए व एमएससी (गणित व कंप्यूटर विज्ञान) में प्रवेश शुरू हैं।

इसके साथ ही, गांव और तहसील स्तर के युवाओं, कामकाजी व्यक्तियों और कम पढ़े-लिखे लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कोर्स भी शामिल किए गए हैं। इनमें योगा, मास कम्युनिकेशन, पुस्तकालय विज्ञान, संस्कृत एवं पर्यटन, जलग्रहण प्रबंध, कंप्यूटर में डिप्लोमा और फलित ज्योतिष, कर्मकांड, महात्मा गांधी नरेगा व पंचायतीराज प्रोजेक्ट नरेगा मेट जैसे महत्वपूर्ण सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं, जिन्हें विद्यार्थी घर बैठे पूरा कर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है