भीलवाड़ा की पावन धरा पर छाएगा अध्यात्म का रंग: 11 वर्ष बाद राष्ट्र संत पुलकसागरजी महाराज का होगा ऐतिहासिक चातुर्मास

Jul 15, 2026 - 19:42
 0
भीलवाड़ा की पावन धरा पर छाएगा अध्यात्म का रंग: 11 वर्ष बाद राष्ट्र संत पुलकसागरजी महाराज का होगा ऐतिहासिक चातुर्मास

भीलवाड़ा, (राजकुमार गोयल) धर्मनगरी भीलवाड़ा के श्रद्धालुओं का अहोभाग्य जागृत होने जा रहा है। अपने ओजस्वी और बेबाक प्रवचनों के लिए देशभर में विख्यात, राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पूज्य गुरूदेव पुलकसागरजी महाराज साहिब पहली बार भीलवाड़ा की पावन धरा पर चातुर्मास करने पधार रहे हैं। समसामयिक और सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर मुखरता से समाज का मार्गदर्शन करने वाले मुनिश्री पूरे 11 वर्ष बाद (वर्ष 2015 के बाद) पुनः भीलवाड़ा आ रहे हैं। उनके इस चातुर्मासिक मंगल प्रवेश को लेकर पूरे भीलवाड़ा वासियों में अभूतपूर्व उत्साह है और श्रद्धालु पलक-पावड़े बिछाकर गुरुदेव की अगवानी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस भव्य चातुर्मास के अंतर्गत धर्म आराधना, ज्ञान और भक्ति से ओतप्रोत कई ऐतिहासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

18 जुलाई को चित्तौड़गढ़ से शुरू होगा मंगल विहार

चातुर्मास समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूज्य गुरुदेव 18 जुलाई को चित्तौड़गढ़ से भीलवाड़ा की दिशा में मंगल विहार करेंगे। गुरुदेव की अगवानी और सेवा के लिए भीलवाड़ा से सैकड़ों श्रद्धालु धर्मध्वजा लेकर चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। चित्तौड़गढ़ से भीलवाड़ा तक के पूरे विहार मार्ग की व्यवस्थाओं की कमान भीलवाड़ा के श्रद्धालुओं ने संभाली है। मार्ग में जगह-जगह गुरुदेव के भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

25 जुलाई को 'राजशाही' अंदाज में सजेगा स्वागत द्वार

चातुर्मास संयोजक मनीष शाह ने बताया कि 25 जुलाई को भीलवाड़ा की सीमा में प्रवेश करने पर गुरुदेव (सहित छह संत एवं तीन क्षुल्लिकाजी) का सर्व समाज द्वारा ऐतिहासिक राजशाही स्वागत किया जाएगा।

  • शोभायात्रा का मार्ग: मंगल प्रवेश शोभायात्रा शाम 4:00 बजे रामधाम से प्रारंभ होकर रेलवे फाटक, मुरली विलास रोड, स्टेशन चौराहा, गोलप्याऊ, नेताजी सुभाष मार्केट, सिंधुनगर, शास्त्रीनगर मेन सेक्टर स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर होते हुए सूर्यमहल पहुंचकर संपन्न होगी।
  • विशेष आकर्षण: चातुर्मास सह संयोजक लोकेश अजमेरा ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान ड्रोन से पुष्प वर्षा की जाएगी। नासिक का प्रसिद्ध ढोल बैंड और उज्जैन का महाकाल ताशा बैंड विशेष आकर्षण रहेंगे। वहीं, पुष्कर के अंतर्राष्ट्रीय नगाड़ा वादक नाथुसिंह सोलंकी अपनी टीम के साथ गोलप्याऊ चौराहे पर नगाड़ों की दिव्य ध्वनि से गुरुदेव की अगवानी करेंगे। दिगंबर जैन महिला मंडलों द्वारा देशभक्ति और जैन संस्कृति की सजीव झांकियां भी सजाई जाएंगी।

रोजाना सुबह बहेगी प्रवचन की गंगा, तैयार हो रहा वाटरप्रूफ डोम

चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने जानकारी दी कि पूज्य पुलकसागरजी महाराज के चातुर्मासिक प्रवचन 26 जुलाई से प्रतिदिन सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में होंगे। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए यहाँ एक विशाल वाटरप्रूफ डोम पांडाल तैयार किया जा रहा है।

2 अगस्त को मंगल कलश स्थापना, उमड़ेगा देश

चातुर्मास के तहत चित्रकूटधाम में भी बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। यहाँ 1 अगस्त को गुरु गुणानुवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके बाद 2 अगस्त को ऐतिहासिक चातुर्मासिक मंगल कलश स्थापना की जाएगी। इस कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके पश्चात, इसी स्थल पर 15 से 30 अगस्त तक बहुप्रतीक्षित 'ज्ञान गंगा महोत्सव' का भव्य आयोजन किया जाएगा। पूज्य गुरुदेव के भीलवाड़ा आगमन को लेकर जैन समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भीलवाड़ा के सर्व समाज में भारी हर्ष व्याप्त है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है