प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली पर हुए जानलेवा हमले को लेकर राजसमंद माली महासभा ने जिला कलक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

Jul 16, 2026 - 20:32
 0
प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली पर हुए जानलेवा हमले को लेकर राजसमंद माली महासभा ने जिला कलक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

राजसमंद /भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                    

   राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के जिला अध्यक्ष शंभु गहलोत व जिला महामंत्री अशोक माली के नेतृत्व में माली समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर/संस्थापन अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर भीलवाड़ा निवासी व महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली पर 25 जून को हुई जानलेवा हमले को लेकर माली समाज ने गहरा रोष व्यक्त किया।
राजसमंद महासभा के अध्यक्ष शंभु गहलोत ने बताया कि राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली के साथ 25 जून को हुई घटना से संपूर्ण माली (सैनी) समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। घटना के बाद समाज द्वारा प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को कई बार ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन आज दिनांक तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
समाज ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं होना न्याय व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो समाज को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस अवसर पर महासभा के जिला उपाध्यक्ष कैलाश माली व रतन बागवान, बाबूलाल माली, कन्हैयालाल माली, पूरणमल, प्रकाश माली व पंकज माली के साथ ही समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित थेे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है