सावन की फुहारों के बीच उल्लास से सजा ‘लहरिया-2026’, 'स्त्री शक्ति समूह' के मंच पर बिखरे राजस्थानी संस्कृति के रंग

Aug 2, 2026 - 20:41
 0
सावन की फुहारों के बीच उल्लास से सजा ‘लहरिया-2026’, 'स्त्री शक्ति समूह' के मंच पर बिखरे राजस्थानी संस्कृति के रंग

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। सावन के खुशनुमा मौसम और रिमझिम फुहारों के बीच झुंझुनू जिला मुख्यालय स्थित जमुना रिसोर्ट में ‘स्त्री शक्ति समूह’ की ओर से ‘लहरिया-2026’ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक (स्पॉन्सर) 'आलम ज्वैलर्स' रहे, जबकि 'अभिनंदन गारमेंट्स' सहित अन्य प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने सह-सहयोगी की भूमिका निभाई।

परंपरागत परिधानों में नजर आईं महिलाएं कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया साड़ी, लहरिया लहंगा-चुन्नी और अन्य राजस्थानी परिधान पहनकर शिरकत की। पारंपरिक स्वागत के साथ शुरू हुए इस आयोजन में जयपुर के प्रसिद्ध डीजे की धुनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। ‘फ्लोर डांस इन लहरिया’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें महिलाओं के सामूहिक नृत्य ने पूरे माहौल को सावन के उल्लास से भर दिया।

सिंधारा सम्मान, झूले और सेल्फी पॉइंट आयोजन के दौरान राजस्थानी परंपरा को निभाते हुए सावन में पीहर आई बेटियों और नई नवेली बहुओं का भावपूर्ण 'सिंधारा' कर सम्मान किया गया। परिसर में सजाए गए पारंपरिक झूलों का महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया, वहीं सावन थीम पर बने विशेष सेल्फी पॉइंट पर यादगार तस्वीरें क्लिक करवाईं।

सुरक्षा का संदेश: राज कॉप सिटिजन एप की दी जानकारी सांस्कृतिक उल्लास के साथ-साथ कार्यक्रम में महिला सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया। उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों ने सभी महिलाओं को 'राज कॉप सिटिजन एप' की उपयोगिता समझाई और उनके मोबाइल में इसे डाउनलोड करवाकर आपात स्थिति में इसके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर डॉ. मीना शेखावत, सुमन मील, ललित राठौड़, रविता झाझड़िया, डॉ. शालू टीबड़ा, सुनीता टीबड़ा, डॉ. शशि मरोलिया, संगीता पाटोदिया, मनीषा केडिया, सरोज बड़ाऊ, नैना शेखावत, सुनिता चौधरी, शशि नूनियां, मंजू कुमावत, डॉ. प्रियंका बुडानिया सहित स्त्री शक्ति समूह की अनेक सदस्य व शहर की प्रबुद्ध महिलाएं मौजूद रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................