श्मशान घाट से अस्थियां ले जाता कथित तांत्रिक रंगे हाथों गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Aug 3, 2026 - 03:45
Aug 3, 2026 - 19:49
 0
श्मशान घाट से अस्थियां ले जाता कथित तांत्रिक रंगे हाथों गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

श्मशान घाट से अस्थियां ले जाते कथित तांत्रिक को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस कर रही पूछताछ

दौसा। जिले के बालाहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित मालीबास गांव के श्मशान घाट से रविवार शाम एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां श्मशान से अस्थियां ले जाते हुए ग्रामीणों ने एक कथित तांत्रिक को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

बालाहेड़ी थाना अधिकारी श्रीकिशन मीणा ने बताया कि ग्रामीणों ने अरविंद (निवासी अलीगढ़, हाल निवासी भावनगर, गुजरात) नामक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। आरोपी के पास से श्मशान घाट से उठाई गई अस्थियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है और गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

गुजरात के आश्रम का बता रहा खुद को, साथी की तलाश तेज

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी खुद को गुजरात के एक आश्रम का निवासी बता रहा है। वहीं, ग्रामीणों का दावा है कि कार्रवाई के दौरान उसका एक अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और फरार साथी की तलाश में जुटी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................