देवतरा में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर: 27 परिवारों को मिले पट्टे, 12 परिवादों पर हुई कार्रवाई

Aug 4, 2026 - 18:03
 0
देवतरा में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर: 27 परिवारों को मिले पट्टे, 12 परिवादों पर हुई कार्रवाई

विभिन्न विभागों ने मौके पर ही निस्तारित की जनसमस्याएं; 27 आवासीय पट्टे और 8 शौचालयों की स्वीकृति जारी

देवतरा / बरकत खा 

राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायत देवतरा में 'ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशासक छगन लाल मीणा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरित किया।

शिविर प्रभारी मदनलाल मोर्य ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 12 परिवाद प्राप्त हुए। इनमें पंचायतीराज विभाग के 7, जोधपुर डिस्कॉम के 3 तथा राजस्व विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग का 1-1 परिवाद शामिल रहा, जिन पर त्वरित कार्रवाई की गई। शिविर में विकास कार्यों को गति देते हुए ग्राम पंचायत द्वारा 27 आवासीय पट्टे जारी किए गए और 8 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट नियम 2026 के बारे में जागरूक भी किया गया।

विभागीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 15 नामांतरण एवं 3 खातों का शुद्धिकरण किया गया, वहीं वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 20 पौधे वितरित किए गए। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत चिकित्सा विभाग ने 410 व्यक्तियों का उपचार कर 251 लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की, जबकि आयुर्वेद विभाग द्वारा 35 रोगियों को परामर्श व दवाइयां दी गईं। पशुपालन विभाग ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए 43 पशुओं की चिकित्सा की और 115 पशुओं को कृमिनाशक औषधि पिलाई।

अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच सुमेरसिंह, डॉ. नितेश शर्मा, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. श्रवन कुमार, भू-निरीक्षक शान्ति मीणा, ग्राम विकास अधिकारी गणपत सिंह, पटवारी दिनेश कुमार, कृषि पर्यवेक्षक मुकेश कुमार, कनिष्ठ सहायक रतन लाल, शिवपाल सिंह, मोहन लाल, जगदीश कुमार, रुपाराम, पुष्पेन्द्र सिंह, तथा सांख्यिकी विभाग से कलावती सहित कई विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................