आधा बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-फरसी चली; गर्भवती महिला सहित तीन घायल

Sep 18, 2026 - 17:17
 0
आधा बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-फरसी चली; गर्भवती महिला सहित तीन घायल

किशनगढ़बास (अलवर)। खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना अंतर्गत बघेरी खुर्द गांव में आधा बीघा जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-फरसी चली और भारी पथराव हुआ। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के लोगों के सिर फूट गए और एक गर्भवती महिला सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अलवर के जिला सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

  • अदालती डिक्री बनाम अवैध कब्जे का आरोप

अस्पताल में भर्ती घायल लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि विवादित जमीन को लेकर उसके पक्ष में कोर्ट की डिक्री है। आरोप है कि इसके बावजूद दूसरे पक्ष के नेतराम और उसके परिजनों ने जबरन खेत जोतने की कोशिश की। विरोध करने पर उन पर लाठी और धारदार हथियार (फरसी) से जानलेवा हमला कर दिया गया।

वहीं, दूसरे पक्ष के घायल ओमवीर और सतवीर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया है। उनका कहना है कि लक्ष्मण उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे बेचने की फिराक में है। जब वे खेत की जुताई कर रहे थे, तभी लक्ष्मण पक्ष के राजेंद्र, मोहित, धर्मी और शेर सिंह ने उनके घर पर धावा बोल दिया और जमकर पथराव किया। इसी पथराव में परिवार की एक गर्भवती महिला भी गंभीर रूप से चोटिल हो गई।

  • वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही किशनगढ़बास थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से मिली परस्पर शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस हुड़दंगियों और हमलावरों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है