भरतपुर में पंचायती राज चुनाव 2026 की सरगर्मी तेज: 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट में निकलेगी आरक्षण की लॉटरी

Sep 19, 2026 - 08:15
 0
भरतपुर में पंचायती राज चुनाव 2026 की सरगर्मी तेज: 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट में निकलेगी आरक्षण की लॉटरी

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 18 सितंबर। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया आगामी 23 सितंबर (बुधवार) को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।

जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशों की अनुपालना में यह लॉटरी निकाली जाएगी। इसके तहत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिलाओं के लिए आरक्षण का निर्धारण पारदर्शी तरीके से लॉटरी द्वारा होगा।

जनप्रतिनिधियों को भेजा गया आमंत्रण आरक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया है। इसमें:

  • भरतपुर विधायक: सुभाष गर्ग

  • नदबई विधायक: जगतसिंह

  • वैर विधायक: बहादुर सिंह कोली

  • बयाना विधायक: ऋतु बनावत

जिला कलक्टर ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित रहकर लॉटरी प्रक्रिया का अवलोकन करें। इस लॉटरी के बाद ही जिले के ग्रामीण इलाकों में चुनावी गणित और दिग्गजों की रणनीति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................