विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत 19 से 25 सितम्बर तक पंचायत समिति मुख्यालयों पर लगेंगे शिविर

Sep 19, 2026 - 08:41
 0
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत 19 से 25 सितम्बर तक पंचायत समिति मुख्यालयों पर लगेंगे शिविर

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत जन सेवा अभियान के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले की प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा ये शिविर 19 से 25 सितम्बर  तक आयोजित होंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि पंचायत समिति मुख्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों का समय प्रातः 9.30 बजे से सायं 6 बजे तक अथवा कार्य समाप्ति तक किये जायेगें। शिविरों में ग्रामीण क्षेत्र के आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं से लाभान्वित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
विकास अधिकारी होंगे शिविर प्रभारी-
जिला कलक्टर ने बताया कि संबंधित पंचायत समिति के विकास अधिकारी शिविर प्रभारी होंगे। शिविर प्रभारी द्वारा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करेंगे। अभियान के दौरान प्राप्त निर्देशों के अनुरूप विभिन्न विभागों की सहभागिता से ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं का समाधान करने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
प्रत्येक विभाग नियुक्त करेगा नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी-
जिला कलक्टर ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक शिविर हेतु अपने-अपने विभाग का नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाना सुनिश्चित करें। सभी विभाग राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन करवाना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के आमजन से आव्हान किया कि शिविरों में पहुंचकर संबंधित विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार उपलब्ध सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................