राजगढ़ में आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते आज 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

Sep 19, 2026 - 09:28
 0
राजगढ़ में आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते आज 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता

 राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड  के 132 केवी जीएसएस राजगढ़ पर आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते आज शनिवार, 19 सितंबर 2026 को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

सहायक अभियंता (132 केवी जीएसएस) एन.के. जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 132 केवी और 33 केवी मेन बस के मेंटेनेंस कार्य के लिए सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (कुल 3 घंटे) शटडाउन प्रस्तावित किया गया है

बिजली कटौती से जुड़ी प्रमुख बातें:

  • कटौती का समय: 19 सितंबर 2026, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

  • प्रभावित क्षेत्र: इस शटडाउन अवधि के दौरान इस जीएसएस से निकलने वाले सभी 33 केवी (33 KV) और 11 केवी (11 KV) आउटगोइंग फीडरों की बिजली सप्लाई पूरी तरह 'बंद' (OFF) रहेगी

विद्युत निगम ने आमजन और उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि शटडाउन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................