15 से 21 सितंबर तक विविध गतिविधियों का आयोजन; भित्ति चित्रों, पीपीटी और क्विज़ के ज़रिए दी जा रही तकनीकी जानकारी

Sep 19, 2026 - 09:30
 0
15 से 21 सितंबर तक विविध गतिविधियों का आयोजन; भित्ति चित्रों, पीपीटी और क्विज़ के ज़रिए दी जा रही तकनीकी जानकारी

भीलवाड़ा (बद्री लाल माली)। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत की अभिनव पहल पर 15 सितंबर से 21 सितंबर तक 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है। भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के विचारों, आदर्शों और तकनीकी दृष्टिकोण को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से विद्यालय में भित्ति चित्र (म्यूरल), डिजिटल प्रेजेंटेशन (PPT) तथा ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी (क्विज) जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से नवाचार किए जा रहे हैं।सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में विद्यार्थी बांधों के निर्माण एवं रखरखाव, आधुनिक सड़क तंत्र और रेलवे पटरियों के निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी व व्यावहारिक जानकारियां आत्मसात कर रहे हैं।विद्यालय के इन प्रेरक नवाचारों और विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों एवं भित्ति चित्रों, क्विज और डिजिटल प्रेजेंटेशन की सामग्री को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित करते हुए प्राध्यापक  सत्येंद्र माली ने बताया कि
डिजिटल प्रस्तुतीकरण का कार्य रसायन विज्ञान के प्राध्यापक श्री मुकेश कुमार माली द्वारा  पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचारों और विश्वेश्वरैया के जीवन दर्शन से रूबरू कराया जा रहा है।
भित्ति चित्रण: चित्रकला प्राध्यापक श्रीमती रेखा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की दीवारों पर सर विश्वेश्वरैया के योगदान और अभियांत्रिकीय दृष्टिकोण को सुंदर रंगों में उकेरा है।  सामान्य ज्ञान क्विज: इतिहास प्राध्यापक  सरोज जांगिड़, हिंदी प्राध्यापक शगगन तिवारी एवं अंग्रेजी प्राध्यापक  श्रद्धा शर्मा द्वारा सर विश्वेश्वरैया के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी आयोजित कर विद्यार्थियों में जिज्ञासा और जागरूकता का संचार किया जा रहा है।इस साप्ताहिक कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में  धीरज जोशी,  दिनेश कुमार उपाध्याय, प्राध्यापक  सुरेंद्र सिंह चौहान सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सराहनीय व सक्रिय योगदान रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................