लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका में खिला कमल: भाजपा की मीना गुप्ता 13 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित

Sep 21, 2026 - 14:16
 0
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका में खिला कमल: भाजपा की मीना गुप्ता 13 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 8 से पार्षद चुनी गईं भाजपा प्रत्याशी मीना गुप्ता को लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को बड़े अंतर से मात दी।

13 मतों से हासिल की एकतरफा जीत:- अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 25 वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया। मतगणना के बाद भाजपा की मीना गुप्ता को 19 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पायल भारद्वाज चौधरी को मात्र 6 मतों से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार मीना गुप्ता ने 13 मतों के स्पष्ट अंतर से विजय हासिल की।

पहली बार सामान्य (महिला) के लिए आरक्षित था पद :- लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के इतिहास में यह पहला अवसर था जब अध्यक्ष पद सामान्य (महिला) श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया था। चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना गुप्ता को जीत का प्रमाण पत्र जारी किया। मीना गुप्ता के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

कल होगा उपाध्यक्ष पद का चुनाव:-  अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न होने के बाद अब 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम निम्न प्रकार रहेगा:

  • नामांकन: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
  • जांच प्रक्रिया: सुबह 11:30 बजे से
  • नाम वापसी: दोपहर 2:00 बजे तक
  • मतदान (यदि आवश्यक हो): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
  • परिणाम: शाम 5:00 बजे मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी और 22 सितंबर को ही अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................