मदरसा अंजुमन इस्लामियां द्वारा ताजिया कमेटी के जिम्मेदार पदाधिकारियों का माला पहनाकर साफा बांधकर किया स्वागत
बारा (राजस्थान) अंजुमन मदरसे के प्रेस प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया की अंजुमन सदर माजिद सलीम व नयाब सदर जाकिर मंसूरी के नेतृत्व में अंजुमन चौराहे पर तमाम ताजिया कमेटी के जिम्मेदार पदाधिकारियों का व पुलिस प्रशासन का माला पहनाकर साफा बांधकर इस्तकबाल किया, मुहर्रम के महीने में, मुस्लिम समुदाय के लोग हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में हुई शहादत को याद करते हैं। इस अवसर पर, ताजिया निकाला जाता है,वहीं अंजुमन कमेटी द्वारा बाराँ में मोहर्रम के जुलूसों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सी आई योगेश चौहान सहित पुलिस प्राशासन का भी दस्तारबंदी कर पानी पिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खजांची अशफाक मयूर,अब्दुल रहीम पठान, शाहिद कुंडी, सईद भाई पूर्व पार्षद, रईस फेजी, अन्वर भाई समाज सेवी, अब्दुल रशीद लोढी, इशरत टेंट, बबलू मंसूरी, मुन्ना भाई, शानू भाई, बॉबी राईन,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।