भूमाफिया बिना अप्रूव लोगों को बेच रहे थे प्लॉट, नोटिस भी जारी किए थे, 7 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर विकास प्राधिकरण (BDA) द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में बसाई जा रही 7 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। भू-माफिया बिना अनुमति के प्लॉट काटकर लोगों को बेच रहे थे। मामला सामने आते ही BDA की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण हटाया।
प्राप्त जानकारी अनुसार BDA के तहसीलदार मुकेश ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं, जिनके खिलाफ पहले भी नोटिस और विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है। दो सप्ताह पहले भी ऐसे ही अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई थी।
प्राप्त जानकारी अनुसार लोगों से अपील की गई कि प्लॉट खरीदने से पहले यह जरूर जांच लें कि कॉलोनी BDA से अनुमोदित है या नहीं। आज की कार्रवाई घसोला गांव के पास 1, नगला सह के पास 3, मड़ौली के पास 2 और बरसो गांव के पास 1 कॉलोनी में की गई, जहां बिना अनुमति प्लॉटिंग की जा रही थी।