रामगढ़ :देव दीपावली पर भक्तिमय हुआ माहौल: दाऊजी महाराज मंदिर में हवन-यज्ञ व महाआरती का आयोजन

Nov 24, 2026 - 17:34
 0
रामगढ़ :देव दीपावली पर भक्तिमय हुआ माहौल: दाऊजी महाराज मंदिर में हवन-यज्ञ व महाआरती का आयोजन

रामगढ़ (अलवर) अमित कुमार भारद्वाज। कस्बे के खारा कुआं स्थित श्री श्री 1008 श्री दाऊजी महाराज मंदिर परिसर में मंगलवार को कार्तिक मास के समापन एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर हवन-यज्ञ और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

मंदिर महिला कमेटी की कमलेश शर्मा एवं सरोज खंडेलवाल ने बताया कि पूरे कार्तिक मास के दौरान प्रतिदिन प्रातः काल बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर भजन-सत्संग किया गया, जहां मंदिर महंत पंडित कमल शर्मा ने विधि-विधान से कथा का श्रवण कराया। कार्तिक मास पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न हुआ, जिसके पश्चात महाआरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार, 25 नवंबर को महिला कमेटी के तत्वावधान में मंदिर परिसर में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर अंजली शर्मा, बीना खंडेलवाल, नेहा अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, कमलेश शर्मा, नीतू सोनी, सुधा शर्मा, मोनिका सोनी, संतोष शर्मा, चंचल खंडेलवाल, एडवोकेट चंचल भारद्वाज, अमूल्य भारद्वाज, दीक्षा अग्रवाल, डिंपल भारद्वाज सहित मंदिर के सेवादार राजेंद्र विजय, दीपा अग्रवाल और घनश्याम खंडेलवाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................