इंटरनेशनल शूटबॉल इमर्जिंग कप में अलवर के मनीष सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Nov 28, 2026 - 17:07
 0
इंटरनेशनल शूटबॉल इमर्जिंग कप में अलवर के मनीष सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

इंटरनेशनल शूटबॉल इमर्जिंग कप में अलवर के मनीष सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

राजगढ़ / रैणी (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता। नेपाल की राजधानी काठमांडू में 22 से 26 नवंबर तक आयोजित ‘इंटरनेशनल शूटबॉल इमर्जिंग कप 2026’ में भारतीय शूटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में अलवर के होनहार खिलाड़ी मनीष सिंह पुत्र गोविंद सिंह ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन खेल और तालमेल का प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया। भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में मेजबान नेपाल और भूटान जैसी मजबूत टीमों को पराजित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

स्वर्ण पदक जीतकर शनिवार को 18 वर्षीय मनीष सिंह जैसे ही रैणी क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव छोटा राजपुर पहुंचे, वैसे ही ग्रामीणों में हर्षोल्लास की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने फूलमालाओं और साफा बंधन कर मनीष सिंह का पलक पांवड़े स्वागत किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विजेता खिलाड़ी को खुली गाड़ी में बैंड-बाजों के साथ बारा, बंजारी, राजपुर और टोड़ा सहित विभिन्न गांवों में जुलूस निकालकर घुमाया गया, जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर खुशी का इजहार किया।

ये रहे मौजूद स्वागत व सम्मान समारोह के दौरान नादान सिंह, गोविंद सिंह, रघुवीर सिंह, प्रेम, रावणा राजपूत समाज के अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, टोडा सरपंच लोकेश फौजी, राजपुर सरपंच प्रतिनिधि हरिया ठेकेदार, विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह, गुमान सिंह, देवी सिंह व उदय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................