नारायणपुर गांव में यति महाराज के आश्रम में विष्णु महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

Mar 28, 2023 - 06:50
 0
नारायणपुर गांव में यति महाराज के आश्रम में विष्णु महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

सकट,अलवर ( राजेंद्र मीणा)

सकट क्षेत्र के गांव नारायणपुर स्थित त्रिदंडी स्वामी यति महाराज के आश्रम में संत साईं राम महाराज के सानिध्य में विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए चल रहे नव दिवसीय 21 कुंडात्मक विष्णु महायज्ञ एवं भागवत कथा के आयोजन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। विराटनगर के यज्ञाचार्य पं कृष्ण कुमार शर्मा ने यज्ञवेदी के यजमानों को प्रवचन देते हुए कहा कि यज्ञ जैसे आयोजनों से पर्यावरण शुद्ध होने के साथ ही मानव की मनोकामनाएं पूर्ण होती है एवं क्षेत्र की उन्नति होती है और यज्ञ जैसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले मानव को धन वैभव ऐश्वर्य मोक्ष और ईश्वर की प्राप्ति होती है। उन्होंने यजमानों से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञवेदीयो में शुद्ध गाय के घी एवं हवन सामग्री की आहुतियां दिलवाई। वही भागवत कथा में जगन्नाथ पुरी के संत बोधायन महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को पूतना उद्धार की कथा सुनाने के ही भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं व माखन चोरी की लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान गाय गए भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य करने के साथ ही  हरे राम हरे कृष्णा नाम का संकीर्तन किया। यज्ञ व कथा के आयोजन को लेकर 29 मार्च रात्रि 8 बजे से शास्त्रीय संगीत पद दंगल का आयोजन किया जाएगा दंगल में सुल्तानगंज सालौली बड़ेर लाका आदि जगहों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यज्ञ व कथा का समापन 30 मार्च रामनवमी के दिन पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ होगा। इसी दिन आश्रम में अष्टधातु से निर्मित ब्रह्मलीन स्वामी यति महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होने के साथ ही वृद्धाश्रम निर्माण के लिए नींव रखी जाएगी। इस मौके पर संत कृष्ण दास प्रभु संत गौर सुंदर प्रभु   यदि दामोदर गौशाला सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद मीणा, पूर्व सरपंच फतेह राम मीणा, यज्ञकुंडी के मुख्य यजमान कन्हैया लाल मीणा, दिल कोर देवी, पार्वती मीणा, अजय सिंह राजपूत, दिलीप सिंह राजपूत, बद्री प्रसाद बैंसला, प्रेम सिंह राजपूत, मोती हलवाई, खैराती लाल यादव, रेवड़ मल सैनी, गोपाल ठेकेदार, नरेश सैनी, सुल्तान सिंह राजपूत, कौशल किशोर शर्मा, पं रूपकिशोर जैमन, पं बद्री प्रसाद लाटा, गजानंद शर्मा, रामबाबू शर्मा, मूलचंद चौबे, किशनलाल पांचाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................