पानी की टंकी पर चढ़ी महिला:दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई नहीं होने से थी नाराज

Oct 13, 2025 - 13:52
 0
पानी की टंकी पर चढ़ी महिला:दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई नहीं होने से थी नाराज

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने से इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस द्वारा महिला की बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी युवक पर कार्यवाही नहीं करने तथा आरोपी युवक द्वारा बार बार पीड़िता को परेशान करने पर महिला ने पुलिस थाने के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर इंसाफ की गुहार लगाई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सुरक्षित पानी की टंकी से नीचे उतारकर उसे अपने साथ थाने ले गई। 

प्राप्त जानकारी अनुसार मथुरा गेट क्षेत्र निवासी महिला के अनुसार रवि नामक युवक द्वारा उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। महिला द्वारा उसकी शिकायत पुलिस थाने में दी गई थी लेकिन आरोपी युवक पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। आरोपी युवक द्वारा लगातार उसे एवं उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा है लेकिन पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है या फिर पुलिस मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म होने का इंतजार कर रही है। पुलिस से इंसाफ नहीं मिलने की वजह से मजबूरन उसे इंसाफ पाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ना पड़ा है। 

पुलिस के अनुसार एक महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंच कर महिला को नीचे उतर लिया गया है। महिला ने रवि नामक एक लड़के के खिलाफ उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का  मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में तीन दिन पहले ही पीड़िता के बयान दर्ज हुए है। महिला को आश्वासन दिया गया है कि उसकी शिकायत पर एक दो दिन में सख्त कार्यवाही कर दी जाएगी। पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद महिला पानी की टंकी से सकुशल नीचे उतर गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................