रास्ता खोलो अभियान में दशको से बंद कठूमर में महादेव वाली बगीची के पुराने रास्ते को खोला

Mar 12, 2023 - 02:58
Mar 12, 2023 - 03:22
 0
रास्ता खोलो अभियान में दशको से बंद कठूमर में महादेव वाली बगीची के  पुराने रास्ते को खोला

कठूमर ,अलवर ( अशोक भारद्वाज)


जिला कलेक्टर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान रास्ता खोलो के तहत कठूमर के प्राचीन शिव मंदिर महादेव वाली बगीची को जाने वाले रास्ते को शनिवार को खोला गया। रास्ता कई दशक से बंद पड़ा था।  कठूमर सरपंच शेर सिंह मीणा ने बताया कि कस्बे की विक्की वाली बगीची  के पास स्थित प्राचीन महादेव का मंदिर से एक रास्ता तसई की ओर जाता है, जो कई दशकों से बंद पड़ा था। और लोगों ने जोत लगाकर रास्ता बंद कर दिया था।  और  तहसीलदार राजेश मीणा के नेतृत्व में शनिवार को बुलडोजर की सहायता से रास्ता खोला गया। इस मौके पर बिटिया गौरव पट्टी पर  गांव की प्रतिभाशाली बच्चियों लक्ष्मी अपनी पुत्री योगेश भारद्वाज और भारती पुत्री अशोक भारद्वाज का नाम अंकित किया गया । इस अवसर पर कानूनगो महेंद्र शर्मा सहित पटवारी व वार्ड मेम्बर मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................