25 सितम्बर से खेड़ली रेलवे फाटक तीन दिन रहेगा बंद
खेडली (दिनेश लेखी) कस्बा स्थित खेडली मोड रोड हिण्डोन फाटक सं० 68 पर अनुरक्षण का कार्य के लिए तीन दिन फाटक बंद रहेगा।
खेडली स्टेशन अधीक्षक शिवराम मीणा ने बताया कि खेड़ली मोड़ रोड़ पर स्थित फाटक नं० 68 पर यातायात अधिक होने के कारण गेट का अनुरक्षण का कार्य सडक यातायात को रोके बिना नहीं किया जा सकता है। इसलिए रेल प्रशासन द्वारा गेट का अनुरक्षण का कार्य 25 सितम्बर से किया जाना है। इस हेतु 25.09.2025 को सुबह 8:00 बजे से 27.09.2025 को शाम 6:00 बजे तक गेट बन्द रहेगा।
सड़क यातायात वैकल्पिक मार्ग फाटक नं० 67 व 69 से गुजारने की व्यवस्था रहेगी। और रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात को दी गयी तारीखों में वैकल्पिक मार्ग से गुजारने की व्यवस्था करेगे तथा रेल अनुरक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग की अपील की है।