संकेतक के अभाव में स्पीड ब्रेकर पर दुपहिया वाहनों से गिरकर आए दिन चोटिल हो रहे लोग

Feb 27, 2022 - 23:22
 0
संकेतक के अभाव में स्पीड ब्रेकर पर दुपहिया वाहनों से गिरकर आए दिन चोटिल हो रहे लोग

डीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) भरतपुर सड़क मार्ग पर गाँव अऊ में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क पर वनाये गए स्पीड ब्रेकरों पर सफेद जेब्रा लाईन संकेतक के नहीं होने से यह स्पीड ब्रेकर सड़क पर चलने वाले वाहनों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। स्पीड ब्रेकरों पर सफेद जेब्रा लाइन संकेतक ना होने कारण वाहन चालकों को यह स्पीड ब्रेकर दूर से दिखाई नहीं देते जिसके चलते इस स्थान पर आये दिन सड़क दुर्घटनाऐं हो रही हैं । रविवार को इसी प्रकार यंहा स्पीड ब्रेकर पर एक वाइक पर पीछे बैठी एक महिला वाइक से उछल कर सड़क पर जा गिरी जिसमें उक्त  महिला पैरों और हाथों  में चोटे लगने से वह घायल हो गई । 
 ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के सामने जो दो स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं उन पर सफेद पट्टिका संकेतक नहीं हैं। जिससे वाहन चालकों को दूर से यह ब्रेकर दिखाई नहीं देते है और स्पीड में चल रहे वाहन चालक एका एक स्पीड ब्रेकर आने पर घबराहट में दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं । गाँव अऊ निवासी वार्ड पंच प्रतिनिधि कुशल कुमार शर्मा ने बताया कि स्पीड ब्रेकरों पर सफेद लाइन डलवाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन को वह कई बार अवगत करा चुके हैं। लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा अभी तक ब्रेकरों पर सफेद लाइन की पट्टी नहीं डलवाई गयी है। जिसके कारण यहाँ आये दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है