घटिया नाला निर्माण कार्य का किया विरोध, जांच करने के लिए लिखित शिकायत पत्र दिया

May 27, 2022 - 02:54
May 27, 2022 - 02:55
 0
घटिया नाला निर्माण कार्य का किया विरोध, जांच करने के लिए लिखित शिकायत पत्र दिया

बर्डोद/ अलवर / मनीष सोनी  
राजकीय भीमराज उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान के समीप नई कालोनी से खेल मैदान के मुख्य द्वार तक गंदे पानी के निकास के लिए बन रहे नाला  निर्माण में घटिया कार्य करने को लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य परमीत सैनी, वार्ड पंच मनफूल सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता पूजा संदीप मास्टर, नरेश कुमार, राजकुमार, सहित अन्य लोगों ने दोपहर को स्थानीय सरपंच ए़ंव ठेकेदार की मिलिभगत से उक्त नाले का  घटिया निर्माण कार्य करने को लेकर विरोध किया। मौके पर बिना सरिये के निर्माण कार्य करने को लेकर कार्य कर रहे लोगों से जानकारी मांगी तो वो चुप रहे। मामले की मोबाइल पर बहरोड़ पंचायत समिति प्रधान सरोज बस्ती राम को शिकायत के बाद हरक़त में आए निर्माण कार्य करने वाले लोगों ने दोबारा उखाड कर सरियों का उपयोग करना शुरू किया। इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत बर्डोद के वार्ड पंच मनफूल सैनी ने बहरोड़ पंचायत समिति प्रधान सरोज बस्ती राम यादव को मौखिक ए़ंव लिखित शिकायत पत्र दिया। शिक़ायत पत्र में बताया कि उक्त नाला निर्माण में प्रस्ताव कार्य के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। खेल मैदान की दुसरी तरफ किए गए नाला निर्माण में में भी घटिया कार्य किया गया है। वार्ड पंच ने बनाए गए नाले की कटर मशीन से काटकर जांच करने की मांग की है। अनियमितता नहीं मिलने पर नाला निर्माण का सम्पूर्ण खर्च स्वयं वहन करने की बात कही। इस सम्बन्ध में हमने जेईएन मीना कुमारी से मोबाइल द्वारा जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने हमारा फोन नहीं उठाया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................