पवित्र मनन दीप ने समाज सेवी जादूगर शिव कुमार का किया भव्य सम्मान

Sep 10, 2022 - 18:56
 0
पवित्र मनन दीप ने समाज सेवी जादूगर शिव कुमार का किया भव्य सम्मान

बहरोड़ (अलवर, राजस्थान/ संजय बागड़ी )पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा समाज सेवी एवं देश दुनिया के जाने माने जादूगर शिवकुमार का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया।
पवित्र मनन दीप के सत्संग सचिव गोली प्रजापत ने बताया कि संस्थान के संस्थापक राष्ट्रवादी संत भास्कर भारद्वाज ने अपने सत्संग परिवार के लोगों के साथ मिलकर देश दुनिया के प्रसिद्ध महानतम जादूगर शिव कुमार का बहरोड़ कस्बे के विक्रम टॉकीज में चल रहे मेजिक शो के दौरान मंच पर जाकर माला पहना व स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत सम्मान लिया।  इस दौरान गुरुदेव भास्कर ने कहा कि जादू कला के साथ-साथ समय-समय पर देश हित के लिए जो कार्य जादूगर साहब ने किए वो काबिले तारीफ हैं। वहीं कोरोना काल में गरीब व असहाय लोगों के लिए‌ उन्होंने जो विशेष दान और सेवा के कार्य किए उसके लिए भी उनका जितना सम्मान लिया जाए वो कम ही होगा। गुरुदेव ने महान जादूगर शिवकुमार के बहरोड में शो के दौरान पहुंच कर उनका विशेष सम्मान तो किया ही साथ ही मौजूद सभी लोगों को कहा कि जादूगर शिवकुमार का शो सब को अधिक से अधिक देखना चाहिए इससे एक और जहां आनंद और मनोरंजन मिलता है तो वहीं दूसरी ओर सामाजिक संदेश और जीवन में अच्छाइयों को उतारने की भी विशेष प्रेरणा भी मिलती है। गुरुदेव ने शिवकुमार मैजिशियन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि राठ के इस बेटे ने देश दुनिया में जो मां भारती का गौरव बढ़ाया है उसके लिए हम सबको इन पर गर्व है और हम सब इनका साधुवाद करते हैं।वही इस दौरान जादूगर शिव कुमार ने भी गुरुदेव भास्कर भारद्वाज का हृदय से धन्यवाद किया और देश भर में चलने वाले उनके सत्संग प्रवचन सेवा के कार्य की बहुत सराहना की। इस दौरान पवित्र मनन दीप के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिष राष्ट्रवादी संत भास्कर भारद्वाज, जादूगर शिव कुमार, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, भागीरथ भारद्वाज, ग्यासी सैनी, कोटकासिम मीडिया जगत से पत्रकार संजय बागड़ी, देव प्रकाश शर्मा,जगमाल सिंह, जयवीर, सहित विक्रम टॉकीज में खचाखच भरी दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है