अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कामां कस्बे में निकाली तिरंगा ध्वज रैली

Aug 13, 2022 - 19:00
 0
अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कामां कस्बे में निकाली तिरंगा ध्वज रैली

कामां (भरतपुर, राजस्थान) यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संपूर्ण भारत देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके तहत घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसे सफल बनाने के लिए सभी हिंदू संगठन व शहर वासियों से अपील कर रहे हैं कि अपने घर मकान प्रतिष्ठान पर तिरंगा ध्वज लगाएं और इसी के अंतर्गत आज तिरंगा रैली का आयोजन विभिन्न संगठनों के माध्यम से आयोजित हुआ जिसमें हजारों की संख्या में कस्बे के लोग व स्कूली छात्र छत्राएं मौजूद रही यह नजारा बहुत ही अद्भुत और लोकप्रिय नजर आया।। सभी स्कूली छात्र छात्राओं के हाथों में तिरंगा ध्वज और वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया।

अपार महासंघ के अध्यक्ष कमल अरोड़ा के नेतृत्व में तिरंगा रैली का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत सम्मान किया गया।। इसी के साथ में भाजपा नेता शकील खान ने भी अपने निजी कार्यालय से बाइक रैली का आयोजन किया और कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाइक रैल मुख्य बाजार पहुंची जहां पर कस्बे वासियों ने कार रैली का स्वागत सम्मान किया चौराहे पर पहुंचकर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया।।
उपाध्यक्ष निहाल मीणा ने बताया कि कामा विधानसभा के क्षेत्र के लोगों ने आज तिरंगा रैली को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया है साथ ही कस्बे के विभिन्न स्कूली छात्र छात्राओं ने भी जोर शोर से तिरंगा रैली में अपना योगदान दिया है ।।क्ष कस्बे वासियों ने भी तिरंगा रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा जलपान के साथ स्वागत सम्मान रखा है जगह-जगह स्वागत द्वार भी बनाए हैं हम रैली को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद अर्पित करते हैं।।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है