पत्नी ने पति पर लगाया बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

May 27, 2023 - 18:01
May 27, 2023 - 18:16
 0
पत्नी ने पति पर लगाया बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

अजमेर में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रामगंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरुवार को पीड़ित मां के द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई थी। रामगंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने शिकायत देकर बताया उसके पति से उसकी 6 साल पहले लव मैरिज हुई थी। वर्तमान में उसकी दो बेटियां हैं। 23 मई की रात वह हर रोज की तरह नाइट ड्यूटी पर अपने कार्यस्थल गई हुई थी। पीछे से उसके पति के द्वारा बड़ी बेटी के साथ गलत काम किया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह सुबह दूसरे दिन घर पहुंची तो उसका पति घर से चला गया था और बच्चे सो रहे थे। बड़ी बेटी सोकर उठी तो उसने रात की पूरी घटना अपनी मां को बताई और कहा कि पापा के द्वारा उसके साथ गलत काम किया गया। पीडित महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया जब उसने अपने पति को फोन करके बुलाया तो पति के द्वारा उससे गाली गलौज की गई। रामगंज थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने मामले में कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के साथ ही कोर्ट में 164 के बयान भी करवाए गए हैं। मामले में जांच की जा रही है। गुरुवार को पीड़ित महिला ने बेटी के साथ हुई घटना को लेकर अजमेर एसपी चुनाराम जाट को शिकायत दी थी। महिला ने शिकायत देकर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद एसपी चुनाराम जाट के आदेशों पर रामगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है