कृष्ण रुक्मणी विवाह पर महिलाओं ने गाए मंगल गीत: विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति पर आज गुरुवार को होगा भंडारा

Mar 29, 2023 - 18:05
 0
कृष्ण रुक्मणी विवाह पर महिलाओं ने गाए मंगल गीत: विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति पर आज गुरुवार को होगा भंडारा

सकट (अलवर, राजस्थान/ राजेंद्र मीणा) सकट क्षेत्र के गांव नारायणपुर में त्रिदंडी स्वामी यति महाराज के आश्रम में विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए चल रहे नव दिवसीय विष्णु महायज्ञ एवं  भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा के सातवें दिन बुधवार को भागवत कथा में कृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग हुआ। कथा के दौरान जगन्नाथ पुरी के कथावाचक संत बोधायन महाराज ने कहा कि भगवान प्रेम के भूखे होते हैं। भागवत श्रवण से मनुष्य के सभी मनोरथ सहज ही पूर्ण हो जाते हैं। ईश्वर की भक्ति में ही शक्ति निहित है। उन्होंने महारास गोपी विरह किशोरी उद्व मिलन कृष्ण रुक्मणी विवाह आदि के प्रसंगों का वर्णन किया।

कृष्ण रुक्मणी विवाह में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर कन्यादान किया। महिलाओं ने बधाई व मंगल गीत गाए। भगवान श्री कृष्ण रुकमणी जी के जयकारों से संपूर्ण वातावरण धर्ममय हो गया। वही कथा के दौरान गाए गए भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। वही मंदिर परिसर में बनी यज्ञशाला की यज्ञ वैदीयो में विराटनगर के यज्ञाचार्य पं कृष्ण कुमार शर्मा ने यजमानों से वैदिक मंत्रोचार के बीच आहुतियां दिलवाई। सरपंच मुकेश मंडावरी ने बताया कि बुधवार रात्रि को गणेश पूजन के साथ शास्त्रीय संगीत दंगल का आयोजन शुरू हुआ। दंगल में सुल्तानगंज सालौली बड़ेर व लांका आदि जगह के कलाकारों ने धार्मिक प्रस्तुतियां पेश की। भंडारा आज: विष्णु महायज्ञ व कथा का समापन पूर्णाहुति के साथ गुरुवार को रामनवमी को होगा।

इस मौके पर यहां ग्रामीणों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आश्रम में अष्टधातु से निर्मित ब्रह्मलीन स्वामी यति महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही आश्रम में वृद्धाश्रम निर्माण कार्य की नींव रखी जाएगी। इस मौके पर संत कृष्ण दास प्रभु संत गौर सुंदर प्रभु महावीर छाबड़ी कोटपुतली, हंसराज छाबड़ी, कन्हैया लाल मीणा अलवर, पं रामबाबू शर्मा पं रूपकिशोर जैमन पं मुरारीलाल जैमन, प बद्री प्रसाद लाटा, गजानंद शर्मा, दिलीप सिंह राजपूत, नरेश सैनी, राजेंद्र मीणा, मनमोहन मीणा, अजय सिंह राजपूत, प्रेम सिंह राजपूत, सुल्तान सिंह राजपूत, खैराती लाल यादव, मोती लाल हलवाई, बद्री प्रसाद बैंसला, ख्यालीराम टाकड़ा, गोपाल ठेकेदार, रेवड़ मल सैनी, लोकेश प्रजापत, छोटे लाल चौधरी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है