केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के 54 वे जन्मदिन पर हुआ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

Jun 30, 2023 - 08:18
 0
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के 54 वे जन्मदिन पर हुआ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

बानसूर (अलवर, राजस्थान/ गोपाल कृष्ण) बानसूर में भाजपा कार्यालय पर आज केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के 54 वे जन्मदिन को लेकर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री महेन्द्र यादव ने बताया कि आज केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के 54 वा जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय पर पांचों मंडलो, जिला पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, सभी मोर्चों और भाजपा कार्यकर्ताओ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है जिसको लेकर रक्तदान शिविर में भारी संख्या में कार्यकर्ता रक्तदान कर रहे हैं।
उन्होनें बताया कि रक्तदान शिविर में अभी तक 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिसको लेकर महा रक्तदान शिविर में रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र व हेलमेट देकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हमारा खून किसी दुसरे की जिंदगी बचा सकता है।  इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री महेन्द्र यादव, शशिकांत बोहरा, नरेद्र चौधरी, विकास जोशी, मनोज यादव सहित भाजपा पांचों मंडल अध्यक्ष, जिला पार्षद, पंचायत समिति सदस्य सहित कार्यकर्ता और डॉक्टरों की टीम मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................