बंदरों के आतंक से निजात दिलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

Jun 28, 2025 - 11:54
 0
बंदरों के आतंक से निजात दिलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

 थानागाजी/किशोरी (रितीक शर्मा)   अजबगढ़ ग्राम पंचायत के गुवाडा गुगली, राड़ी में बंदरों की आतंक से परेशान दो दर्जन से अधिक महिलाएं शुक्रवार को ग्राम पंचायत कार्यालय अजबगढ़ पहुंची व मौके पर मौजूद प्रतापगढ़ तहसीलदार दाताराम गुर्जर,अजबगढ़ ग्राम पंचायत सरपंच उगन्ता देवी सैनी, ग्राम विकास अधिकारी लीलाराम शर्मा को बंदरों के आतंक से निजात दिलवाने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि विगत 1 माह के दौरान गुवाड़ा गुगली,राड़ी में बंदरों ने हमला करके आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया है व बंदरों के हमले से बचने के दौरान भी कई लोग गिरकर  चोटिल हो चुके है | उन्होंने बताया कि 100 से अधिक बंदरों का जमावड़ा लगा रहता है जिसके कारण हर समय बंदरों के हमले का डर बना रहता है व बंदर घरों में घुसकर सामान उठा ले जाते है व कपड़े फाड़ देते है। खेतों में सब्जियों एवं फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इस दौरान महिलाओं ने अजबगढ़ ग्राम पंचायत सरपंच उगन्ता देवी को  बंदरों को पकड़वाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। अजबगढ़ ग्राम पंचायत सरपंच उगन्ता देवी, ग्राम विकास अधिकारी लीलाराम शर्मा ने बताया कि उक्त समस्या से थानागाजी विकास अधिकारी  को अवगत करवाया जाएगा एवं जल्द से जल्द उक्त समस्या का निस्तारण करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता शिमला मीना,कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन की कार्यकर्ता भूली मीना, कमला देवी , पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश मीना, संजय सैनी आदि मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................